नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ राजद ने त्रिपुरा सरकार का पुतला जलाया

रांची:राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा त्रिपुरा हिंसा के खिलाफ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया,इस दौरान राजद ने आरोप लगाया की भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर सत्ता में चूर त्रिपुरा सरकार अल्पसंख्यकों के मुकद्दस कुरान, मस्जिद,मकान,को नुकसान पहुंचाने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है,जिसका राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ झारखंड पुरजोर विरोध करती है और घोर निंदा करती है |देश में संविधान के अनुसार सभी धर्म संप्रदाय को आजादी से जीने का अधिकार है इस प्रकार का कार्य त्रिपुरा के मुख्यमंत्री द्वारा कराया गया यह संविधान विरोधी है, और देश विरोधी कार्य है, इसलिए महामहिम राष्ट्रपति से हम लोग मांग करते हैं सरकार को अविलंब बर्खास्त किया जाए ,और जो दंगा कराने में एवं करने में शामिल है उनकी गिरफ्तारी की जाए साथ-साथ आयोग बना कर सजा देने का कार्य किया जाए , त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पुतला दहन फिरयालाल चौक पर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा दिया गया और मिडिया के माध्यम से मांग की गई थी गृह मंत्री को नैतिककता के तहत इस्तीफा दे और अविलंब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बर्खास्त करें, आज कार्यकर्म में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश यादव मुस्तफा अंसारी, मनोज पांडेय पूर्व प्रदेश महासचिव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद इस्लाम , प्रदेश उपाध्यक्ष सदाकत अंसारी ,शौकत अंसारी ,जिला अध्यक्ष गफ्फार अंसारी, संतोष शर्मा अमित जायसवाल संदीप यादव बबलू भाई ,शाहरुख राणा रणधीर सिंह, प्रणाम सिंह सहित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अल्पसंखयक माविया शाहरुख शाह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक इम्तियाज हुसैन वारसी के सहित अनेक लोग शामिल थे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button